अगर आप Smartphone Repairing सीखना चाहते हैं और बार बार आने वाले Hardware Fault जैसे Dead Phone, Shorting, Charging Problem व Network Issue को आसान तरीके से समझना चाहते हैं तो यह Guide आपके लिए है। इस Post के साथ आपको Complete Practical PDF eBook भी मिलेगी जिससे आप Step by Step 7 हार्डवेयर खराबियों की Repairing सीख सकते हैं।

             Smartphone Repairing में काम हमेशा, एक Flow में करना चाहिए। जब भी कोई Fault आए तो हमेशा ये सूत्र याद रखें। पहले Observe - फिर Measure - उसके बाद ही Repair करना । यही फ़ोन रिपेयर करने का आज के टाइम में Professional तरीका बन गया है। 

Android smartphone hardware repair guide 7 common faults dead phone charging network mic speaker water damage fix hindi

Smartphone Hardware Faults Easy Repair Guide 


 1. Dead Smartphone का Fault 

जब Smartphone बिल्कुल ON नहीं होता तो सबसे पहले Battery Voltage Check करें। उसके बाद DC Power Supply लगाकर Current Observe करें। अगर Current नहीं उठता तो Supply Line Open है। अगर Current Direct High जाता है तो Short है। Practical में Power Line का Capacitor Short सबसे ज्यादा मिलता है। Injected Voltage Method से Short Component Identify करें और Remove करें। 

 2. Shorting का Fault 

Smartphone में Short होने पर Board Heat होता है और Current High जाता है। Low Voltage Inject करें और Heat Spot Identify करें। जहाँ Heat मिले वही Faulty Component है। अधिकतर छोटे SMD Capacitor Short होते हैं। उसे Remove करते ही Current Normal हो जाता है। 


 3. Speaker संबंधित Fault

 अगर Sound नहीं आ रहा है तो सीधे Speaker Replace न करें। पहले Multimeter के Buzzer Mode में Speaker Check करें। अगर Speaker सही है तो Speaker Line Follow करें। कई बार छोटे Resistance या Capacitor Fault होने से Sound पूरी तरह बंद हो जाता है।

 4. Microphone संबंधी Fault 

अगर सामने वाले को आवाज नहीं जा रही है तो Mic Change करने से पहले उसकी Line Check करें। Multimeter से Resistance Value Measure करें। Mic Line में Track Cut या Capacitor Fault हो सकता है। कई बार सिर्फ Jumper लगाने से Problem Solve हो जाती है।


 5. Water Damage से Fault

 Smartphone पानी में गिरने के बाद सबसे बड़ी गलती होती है सीधे Power देना। पहले PCB खोलें और IPA से Cleaning करें। Brush से Corrosion हटाएं। पूरी तरह Dry करने के बाद ही Supply दें। Water Damage में अक्सर Short और Open Line बनती है

 6. Network संबंधित Issue 

Signal नहीं आ रहा है तो सीधे Network IC पर काम न करें। पहले Antenna Point और RF Section Check करें। RF Line के Capacitor और Coil बहुत Sensitive होते हैं। एक छोटा Fault पूरा Network बंद कर सकता है।

 7. Charging संबंधी Problems 

अगर Smartphone Charge नहीं हो रहा है तो सबसे पहले Charging Connector Check करें। फिर Charging Line में Voltage Track करें। Charging IC के आसपास Diode Capacitor और Fusible Resistance Check करें। Track Cut हो तो Jumper लगाएं। 

निष्कर्ष 

उपरोक्त आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए हैं कि हर Fault का एक Pattern होता है। जैसे Dead में Power Line Check करते हैं। Short में Capacitor Check किया जाता है। Audio में Line Check करते हैं। Network में RF Section को Check करना पड़ता है। Charging में Input Line को Check किया जाता है। शांत मन से इसमें बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। Random से किसी भी पार्ट को Heating न करें। हमेशा Battery Remove करके ही Soldering करते हैं। DC Power Supply का सही Use सीखें। Practice ही आपको Professional Technician बनाती है।

कैसे खरीदें जाने ई-बुक सैलेबस देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को फ़ॉलो करें

📢 लैटेस्ट अपडेट्स एवं PDF नोट्स के लिए
हमारे Telegram चैनल को आज ही जॉइन करें
🚀 Join Now