कुछ लोग पढ़ने में अच्छे होते हैं और उसी के बल पर अपनी मंजिल हासिल कर
लेते हैं तो कुछ पढ़ने में भले ही औसत दर्जे के हों,
पर हाथ के हुनर के बल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाते हैं।
मोबाइल रिपेयरिंग एक ऐसा ही हुनर है, जिसे सीख कर चाहें तो
कहीं नौकरी कर लें या फिर स्वरोजगार शुरू कर दूसरों को नौकरी दें। कैसे,
कभी भी कर सकते हैं मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स आजकल
बच्चे ट्रेडिशनल कोर्स की बजाय वोकेशनल और टेक्निकल कोर्स में ज्यादा रुचि ले रहे
हैं. ऐसे कोर्सेज का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इनमें आपको पैसे और टाइम दोनों कम
इन्वेस्ट करना होता है, जबकि कमाई अच्छी होती है. इन दिनों मोबाइल
रिपेयरिंग का कोर्स फेमस हो रहा है. कई बच्चे इस कोर्स में इंटरेस्ट ले रहे
हैं.
गाजियाबाद में रहने वाले मोहन चौधरी किसी तरह
बारहवीं तक की पढाई कर सके। उनके परिवार की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह इसके
बाद अपनी पढाई जारी रख सके। उच्च शिक्षा हासिल करने के अपने सपने को ठंडे बस्ते में
डालते हुए वह कोई ऐसा शॉर्ट टर्म कोर्स करना चाहते थे, जो या तो उन्हें तुरंत रोजगार दिला सके या फिर वह कोर्स करने के बाद अपना
खुद का रोजगार आरंभ कर सके । इस तलाश के दौरान ही एक दिन खुद उनके दिमाग में आया है
कि आज जब शहर-देहात, छोटे-बडे हर किसी तक मोबाइल की पहुंच हो
गई, तो इसमें खराबी भी जरूर आती होगी। उन्होंने यह भी पाया कि
तमाम लोग मोबाइल की खराबी को लेकर परेशान रहते हैं, क्योंकि
वे उसे बनवाने पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते और मोबाइल कंपनी के सर्विस
सेंटर पर देने से न केवल अधिक समय लगता है, बल्कि पैसे भी
अधिक चुकाने पडते हैं। उनके दिमाग में ख्याल आया, क्यों न
किसी अच्छे संस्थान से मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करके अपने
घर के आस-पास ही शॉप खोल ली जाए। इससे उन्हें रोजगार भी मिल जाएगा और वह अपने
परिवार की देख-रेख भी कर लेंगे।
मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में एक व्यक्ति निजी कंपनी
में
20000 से 30000 रुपए प्रति महीना आसानी से कमा
सकता है। मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद आप अपना बिजनेस कर 20 से 25 हजार रुपए हर महीना कमा सकते हैं। वर्तमान में
हिमाचल में लगभग आठ से दस हजार लोग इस क्षेत्र के साथ जुडे़ हुए हैं मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति की जरूरत बन गई है। इन दिनों कई मोबाइन कंपनियों के आने
से यह पता नहीं चलता कि कौन सा मोबाइल लेना चाहिए या नहीं। सेल्युलर ऑपरेटर्स
एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार आज मोबाइल उद्योग एक उभरता हुआ क्षेत्र है और पिछले
पांच वर्षों में 95
प्रतिशत भारतीयों के पास अपने मोबाइल फोन हैं। जो लोग महंगे मोबाइल
फोन खरीदते हैं, वे एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में होते
हैं, जो उनके फोन को अच्छी प्रकार से देख सके। यदि आजकल के
युवा मोबाइल रिपेयरिंग में कैरियर बनाना चाहें, तो भारत में
स्थित टेक्निकल उद्योगों में वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसमें किसी खास
अनुभव या किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। कोई व्यक्ति यदि अपने व्यापार से
खुश नहीं है और ज्यादा कमाई करना चाहता है, तो वह इस क्षेत्र
में 20000 से 30000 रुपए प्रति महीना
आसानी से कमा सकता है। मोबाइल रिपेयरिंग के कोर्स करके आप एक अच्छा कैरियर,
स्थिरता, प्रतिष्ठा और अच्छी कमाई कर सकते
हैं।
अगर मोबाइल सेट्स को रिपेयर करने का हुनर आप में हो तो इसे रोजगार का अच्छा
जरिया बनाया जा सकता है। शिक्षित बेरोजगार युवकों
के लिए आज के परिवेश में मोबाइल,सेटेलाइट
फोन,लैंडलाइन फोन, मोबाइल चार्जर आदि
इलेक्ट्रानिक सामानों का मैकेनिक बनकर स्वरोजगार स्थापित करने का अच्छा अवसर है।
खास बात यह है कि इस उद्यम को शुरू करने में बहुत पैसे की जरूरत भी नहीं पड़ती है
जबकि यह फायदा बहुत देता है। इसे सीखने में भी बहुत समय नहीं लगता, लेकिन यह जरूरी है व्यक्ति का रूझान उस तरफ हो। कोई भी युवक छह से आठ माह
के पाठ्यक्रम एवं 5 से 10 हजार रुपये
खर्च कर एक कुशल मोबाइल मैकेनिक बनकर अपना रोजगार प्रारंभ कर
सकता है।
इन सब पोस्टो को पढने के बाद कृपया अपनी टिप्पणी जरुर लिखे ।
Keyword: mobitechcareer, mobile repairing, buy 25 watt soldering iron, mobile repair guide,