Android Mobile में MLCC सिरेमिक कैपेसिटर की पहचान
MLCC सिरेमिक/नेटवर्क कैपेसिटर 2026 – पहचान, कार्य और खराबियाँ
Android Smartphone की PCB board पर 3 type के capacitor लगे होते हैं, उनमें से एक network capacitor भी होता है। आज Android Phone repairing course के lesson में आप सीखेंगे – network capacitor की PCB पर पहचान कैसे करें, इसके कार्य और fault क्या हैं के बारे में सीखेंगे। iPhone की motherboard पर यह कुछ sections में लगा होता है। इसकी printed circuit board पर पहचान करना बहुत ही आसान है। तो चलिए शुरू करते हैं।
पहचान (Identification)
यह 2 या 2 से अधिक non electrolytic capacitor से मिलकर बने होते हैं। यह दिखने में non electrolytic capacitor की तरह ही होते हैं, लेकिन shape और size में उनसे दो या दो से अधिक गुना बड़े होते हैं। यह कई sections में लगे होते हैं। Smartphone Mobile repairing में अक्सर technician IC के पास लगे बड़े capacitor को देखकर आसानी से network capacitor की पहचान कर लेते हैं।
कार्य और खराबियाँ (Works and Faults)
यह current को filter करते हैं। यह मुख्य रूप से IC के पास लगे होते हैं। इनके खराब होने पर इनसे जुड़े parts को current filter नहीं होगा। Android Mobile repairing में जब IC के पास supply problem आती है तो network capacitor को check करना जरूरी होता है।
प्रैक्टिस (Practice)
एक Android Smartphone की PCB circuit board लें और उस पर IC के पास लगे non electrolytic capacitor से 2 गुना या 3 गुना बड़े network capacitor की पहचान करें और उनकी location को जानें। iPhone PCB पर भी यही method apply होता है, जिससे आपकी practical skill और बेहतर होती है।
क्या आप जानते हैं?
1. Android Phone की PCB पर small, medium और big यह 3 level के non electrolytic capacitor लगे होते हैं। इनमें से small और medium non electrolytic capacitor होते हैं और big level के capacitor network capacitor होते हैं। इनमें खास बात यह है कि network और non electrolytic capacitor हल्के ब्राउन और दोनों तरफ धारी वाले होते हैं, जिससे उनकी PCB पर पहचान करना बहुत आसान हो जाता है।
2. coil और non electrolytic capacitor दोनों ही दिखने में हल्के काले रंग और दोनों ओर white stripe के होते हैं, लेकिन इनमें एक मुख्य अंतर यह है कि coil का रंग capacitor से ज्यादा गहरा black होता है। Smartphone Mobile repairing में यह difference समझना बहुत जरूरी होता है।
निष्कर्ष
Android Mobile repairing course in हिन्दी में सीखते रहिए। अगले lessons में और भी small parts की पहचान, कार्य और खराबियाँ आदि के बारे में सीखें और अपनी repairing skill को strong बनाएं।

