Non Polar/नॉन इलेक्ट्रोलाइटिक कैपेसिटर 2026 – पहचान, कार्य और खराबियाँ

Android Phone repairing course in हिन्दी में आज के lesson में आप non electrolytic एवं Creamic/MLCC capacitor (pf capacitor) को PCB पर पहचान करना, उसके कार्य और खराबियाँ आदि के बारे में सीखेंगे। आपके पास कोई पुराना खराब Android Smartphone है तो उसको open और disassemble कर लीजिए और PCB circuit board को बाहर निकालकर carefully रख दीजिए। Smartphone Mobile motherboard पर यह capacitors सभी small parts के compare में सबसे अधिक लगे होते हैं। यह network और power section दोनों में लगे होते हैं। circuit board पर network section ऊपर होता है और power section network section से नीचे होता है, इसका हमेशा ध्यान रखें। iPhone PCB में भी यही structure देखने को मिलता है।

पहचान (Identification)

Android Mobile printed circuit board पर यह capacitor 2 type के colour में लगा होता है –

1. ग्रे रंग सफेद धारी के साथ

इस type के non electrolytic capacitors के दोनों तरफ की side सफेद धारी और बीच में ग्रे रंग होता है। जिसकी PCB पर पहचान करना बहुत ही आसान है। यह network और power section में लगा होता है। Android Smartphone repairing में technician इन capacitors को जल्दी पहचान कर circuit check करते हैं।

2. हल्का ब्राउन / पीला रंग सफेद धारी के साथ

यह हल्के ब्राउन या पीले रंग के होते हैं और इनकी दोनों तरफ की side सफेद धारी की होती है। iPhone motherboard पर भी इस type के capacitors समान रूप से लगे होते हैं।

कार्य (Works)

यह PCB पर Direct Current (DC) को filter करने का कार्य करते हैं। Smartphone Mobile repairing में यह बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह current को stable बनाए रखते हैं।

खराबियाँ (Faults)

अगर यह capacitor खराब हो जाता है तो इससे जुड़े हुए part को DC current supply नहीं होता है। Android Mobile में इस fault के कारण कई बार circuit काम करना बंद कर देता है।

प्रैक्टिस (Practice)

एक Android Phone की PCB लें और उस पर दोनों type के colour (ग्रे और हल्के ब्राउन/पीले) वाले 4-4 non electrolytic capacitor की पहचान करें। iPhone PCB पर भी इसी प्रकार practice करने से आपकी पहचान और मजबूत होगी।

क्या आप जानते हैं?

capacitor 3 type के होते हैं –
1. non electrolytic capacitor
2. electrolytic capacitor
3. network capacitor

निष्कर्ष

Android Smartphone repairing course in हिन्दी में सीखने के लिए बने रहिए हमारे साथ और सीखें Android Mobile repair के all lessons in हिन्दी। धीरे-धीरे practice करने से आपकी repairing skill strong होती जाएगी।