Complete Smartphone Mobile Repairing Course Ebook Hindi
LIMITED TIME OFFER

Complete Smartphone Mobile Repairing Course E-Book (Hindi)

₹110 ₹499
Complete Smartphone Mobile Repairing Course Ebook Hindi

What's Leg and Ball Type IC or IC Pins Legs Counting

Counting Pins (Legs) Of Integrated Circuit (IC)

किसी भी मोबाइल फोन की PCB पर बहुत सारी IC  लगी होती है । अलग अलग पार्टसो के कार्यो को Control करने के लिये अलग अलग IC लगी होती है । IC एक Surface Mount Device (SMD) इलेक्ट्रोनिक पार्ट होता है । लेकिन किसी भी IC के Pin और Legs की Count कैसे करे । इसलिये आज हम इसके बारें में बतायेंगे । इससे पहले हमें यह जानना भी बहुत जरुरी है कि आखिर IC होती क्या है ।

IC क्या है ? What is IC

IC बहुत सारे Electronic पार्टसो से मिलकर बना एक समुच्चय होता है जैसे – कॉइल, रैजिस्टेन्स, ट्रांजिस्टर, डायोड़, कैपेसिटर और अन्य Small parts । 

IC कितने प्रकार की होती है ? 
   
मुख्य: दो प्रकार की IC होती है – Leg Type IC और Ball Type IC ।
  • Leg (Pins) Type IC -  
इस प्रकार की IC के दो या चारों तरफ टाँगे होती है लेकिन आजकल के मोबाइल Phones में इस IC का उपयोग होना बिल्कुल कम हो गया है । इस IC के स्थान पर Ball Type IC का उपयोग होता है ।
  •  Ball Type IC -       
इस प्रकार IC की सतह में छोटी छोटी balls लगी होती है इसलिये इसे Ball IC या Ball Grid Array भी कहते है । इस IC को PCB पर देखने पर एसे लगता है जैसे यह PCB से चिपकी हुई है । आज कलर मोबाइल से लेकर स्मार्टफोन मोबाइल तक सभी में Ball IC का ही उपयोग होता है ।
  • Legs (Pins) Type IC की Count कैसे करे -  
Leg या Pin Type IC की Counting कट या .(dot) से Anticlockwise दिशा से शुरु होती है ।
  • Ball Type IC की Count कैसे करे –
Ball Type IC की Counting Clock व Anticlockwise दोनो दिशा से शुरु होती है । इस IC की Row की Count Digit नंबर (1, 2, 3, 4, 5...) से Clockwise दिशा में शुरु होती है और Columns की Count Alphabet में Anticlockwise दिशा में शुरु होती है ।
जब आप Column ‘I’ और ‘O’ की Counting को Omitted कर दे क्योंकि ये ‘1’ और ‘0’ जैसे दिखते है ।